AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

DM kaise bane पूरी जानकारी – योग्यता, चयन-प्रक्रिया, सैलरी, कार्य सबकुछ जानें

DM kaise bane full information in Hindi.

हैलो दोस्तों, आपका स्वागत है। आज हम आपको बताएंगे DM kaise bane puri jankari in Hindi.

ऐसे स्टूडेंट्स जो कड़ी मेहनत कर सकते हैं और ऊंचा रुतबा हासिल करना चाहते हैं उनके लिए DM एक बहुत ही अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है।

तो बिना कोई देर किए शुरू करते हैं आर्टिकल DM kaise bane.

इस आर्टिकल में हम जो टॉपिक कवर करेंगे वो इस तरह हैं

Advertisement
  • DM का फुल फार्म क्या होता है?
  • DM बनने के लिए क्वालिफिकेशन,
  • DM बनने के लिए क्या करना पड़ता है,
  • DM की सैलरी और कार्य और
  • DM बनने की तैयारी कैसे करें?

DM का फुल फार्म क्या होता है – DM Full Form

दोस्तों DM का फुल फार्म होता है District Magistrate.

इसे हिंदी में जिला न्यायाधीश या जिलाधीश भी कहा जाता है।

लेकिन सुविधाजनक होने की वजह से लोग आम बोलचाल की भाषा में DM ही कहते हैं।

हालांकि पद का नाम DM है पर ये एक IAS Officer ही होता है। इसलिए ये कहना सही है कि DM अपने जिले का प्रशासनिक अधिकारी है।

DM बनने के लिए क्वालिफिकेशन

अगर आपको डीएम बनना है तो निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए –

  1. DM बनने के लिए आपको ग्रेजुएट होना चाहिए।
  2. किसी भी विषय में किया गया ग्रेजुएशन मान्य होता है।
  3. मिनिमम नंबरों की कोई पाबंदी नहीं है पर आपकी डिग्री मान्यताप्राप्त होनी चाहिए।
  4. आयु सीमा 21-32 वर्ष होती है।
  5. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 3 से 5 साल की छूट दी जाती है।

DM बनने के लिए क्या करना पड़ता है ?

DM बनने के लिए आपको UPSC CSE Exam देना होता है। अब हम इसके exam pattern पर जानकारी देंगे।

Exam pattern

DM बनने के लिए आपको तीन चरणों को पार करना होता है।

  1. Pre
  2. Mains और
  3. Interview

Pre Exam

ये ऑब्जेक्टिव टाइप का पेपर होता है। इसमें 200-200 नंबर के दो पेपर होते हैं। हर गलत जवाब के लिए एक तिहाई (0.33) नंबर काटे जाते हैं।

पहले पेपर में 100 प्रश्न और दूसरे में 80 प्रश्न होते हैं। दोनों के लिए दो-दो घंटे का समय दिया जाता है।

इन पेपरों में जनरल अवेयरनेस से जुड़े प्रश्न होते हैं। इनको आप हिंदी या इंग्लिश में से किसी एक भाषा में दे सकते हैं।

Pre Exam क्वालीफाइंग नेचर का होता है यानि इसे बस पास करना होता है। इसके नंबर मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते।

Mains Exam

जो कैंडीडेट pre exam क्लीयर कर लेते हैं वो mains दे सकते हैं।

इसमें कुल 9 पेपर होते हैं। हर पेपर के लिए 3-3 घंटे का समय मिलता है।

Mains में निबंध का एक, जनरल अवेयरनेस के चार, आपके मेन सब्जेक्ट के दो पेपर होते हैं। इसके बाद आपकी चुनी हुई भारतीय भाषा जैसे कन्नड़, उड़िया, हिन्दी का एक और अंग्रेजी का एक पेपर होता है।

पहले बताए 7 पेपर 250-250 नंबरों के और लैंग्वेज के पेपर 300-300 नंबरों के होते हैं।

पहले 7 पेपरों के नंबर मेरिट लिस्ट में जुड़ते हैं जबकि दो को सिर्फ क्वालीफाई करना होता है। इस तरह Mains exam 1750 नंबरों का होता है।

मेन सब्जेक्ट के लिए आप अपनी expertise या फिर रुचि के अनुसार विषय ले सकते हैं यानि अगर आप साइंस ग्रेजुएट हैं तो भी आप आर्ट्स के विषय जैसे इतिहास, भूगोल, लोक प्रशासन ले सकते हैं।

Interview

मेन्स क्लीयर करने के बाद इंटरव्यू होता है।

इसमें आपसे जीके, देश-विदेश के घटनाक्रम, किसी काल्पनिक स्थिति से निपटने के सवाल-जवाब, presence of mind, आपके मुख्य विषय, संविधान, रोल मॉडल, राजनीति, प्रशासन से जुड़े प्रश्न किए जाते हैं।

इंटरव्यू एक बोर्ड लेता है जिसमें अपनी फील्ड के स्कॉलर और भूतपूर्व IAS भी हो सकते हैं।

इस इंटरव्यू में आपकी पर्सनालिटी, हाजिर जवाबी, तनाव को संभालने की क्षमता, लीडरशिप क्वालिटी, प्रशासनिक समझ और योग्यता जैसी चीजें चेक की जाती हैं।

मेन्स और इंटरव्यू के नंबर मिलाकर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। जो उम्मीदवार सेलेक्ट होते हैं उनको LBSNAA अकादमी में ट्रेनिंग दी जाती है।

इसे भी पढ़े –

DM की सैलरी और कार्य –

DM के ऊपर एक जिले की पूरी जिम्मेदारी होती है। उसे जिले की सुरक्षा और व्यवस्था देखनी होती है।

DM की शुरुआती सैलरी 56,000 रुपए होती है। जैसे-जैसे तरक्की होती जाए वैसे सैलरी बढ़ती है। सैलरी के साथ बहुत सी सुविधाएं जैसे मकान, फोन, गाड़ी, ड्राइवर, सिक्योरिटी, कुक मिलते हैं।

DM बनने की तैयारी कैसे करें?

दोस्तों सफलता की कोई ट्रिक तो नहीं होती। पर ऐसे कुछ उपाय जरूर हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। जैसे

  • जनरल अवेयरनेस पर ध्यान दें।
  • अगर अंग्रेजी भाषा में आपकी नॉलेज कम है तो इस पर भी ध्यान दें।
  • इन दोनों के लिए न्यूज पेपर, मैग्जीन की मदद ले सकते हैं।
  • पुराने प्रश्न पत्र हल करें।
  • नोट्स बनाकर पढ़ें।
  • कोचिंग की पढ़ाई अपनी जगह है पर सेल्फ स्टडी भी करते रहें।
  • सोशल मीडिया, गेम, चैटिंग जैसी चीजों में समय न गवाएं।
  • अपने सीनियर्स की मदद ले सकते हैं।
  • ऑथेंटिक सोर्स के स्टडी मटेरियल से तैयारी करें। सोशल मीडिया, यूट्यूब, टेलीग्राम समूह में मिल रहे स्टडी मटेरियल को बस रेफरेंस के लिए काम में लाएं।

नोट – आप हमारे तेकेग्राम चैनल से जुड़ कर अपनी GK को बेहतर कर सकते है – Telegram से जुड़ें

DM kaise bane puri jankari
DM kaise bane puri jankari

DM kaise bane Puri Jankari in Hindi

  • DM का फुल फार्म है District Magistrate
  • DM एक IAS ऑफिसर होता है
  • DM बनने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होती है।
  • सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष होती है
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलती है।
  • आपको कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी है।
  • DM बनने के लिए UPSC CSE exam देना होता है।
  • इस exam में pre, mains और interview ये तीन चरण होते हैं।
  • इनको पार करके आप IAS ऑफिसर बनते हैं और आपकी रैंक, योग्यता, कैडर के हिसाब से आपको जिन पोस्ट पर जॉइनिंग मिलती है DM उनमें से एक है।

निष्कर्ष – DM kaise bane in Hindi

दोस्तों आज आपने जाना DM kaise bane.

हमने आपको बताया DM का फुल फार्म क्या होता है? DM बनने के लिए क्वालिफिकेशन, DM बनने के लिए क्या करना पड़ता है, DM की सैलरी और कार्य और DM बनने की तैयारी कैसे करें?

आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में बताएं। अगर आप चाहें तो हमारे होम पेज पर विजिट करके ऐसे बहुत से आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

आपको हमारा काम पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमारे साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी जुड़ें।

ज्यादा जानकारी के लिए – होमपेज पर जाएँ

Leave a Comment