AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Use of Is Am and Are in Hindi | Is, Am, Are का प्रयोग आसानी से समझें

Use of Is Am and Are in Hindi

जिस किसी भी वाक्य के अंत में हूॅं, है, हो या हैं रहे तो इसका अनुवाद हम am/is/are के माध्यम से करते है। आज के इस लेख में हम इसी am/is/are के बारे में जानेंगे।

इसका प्रयोग कैसे करे, इससे वाक्यों का निर्माण कैसे करे और भी बहुत कुछ। तो आइए सबसे पहले इसके संरचना को देखते है। इसके बाद हम इसके अनुवाद को सीखेंगे।

Use of Is Am and Are in Hindi

संरचना: Subject + is/am/are + V1

Is/am/are का चयन सब्जेक्ट के अनुसार करे।

आईए इस चार्ट के माध्यम से is/am/are के प्रयोग को सीखते है।

Person Singular Plural
First Person I am happy. We are happy.
Second Person, You are happy. You are happy.
Third person He/she/it/Ram is happy. They/the boys are happy.

सीधे सब्दो में इसे समझे

  • Am का प्रयोग ‘I’ के साथ करे।
  • Is का प्रयोग He/she/it/Ram (Singular name) के साथ करे।
  • Are का प्रयोग they और the boys(Plural name) के साथ करे।
IAm
He/She/it//Ram (Single name)Is
You/they/Names(more than One)Are

आईए अब कुछ उदाहरण देखते है।

  1. मैं गरीब हूं
    I am poor.
  2. मैं पतला हूँ।
    I am thin.
  3. हमलोग अमीर है।
    We are rich.
  4. आप बुद्धिमान है।
    You are wise.
  5. राम मोटा है।
    Ram is fat.

आईए, अब हम विभिन्न तरह के वाक्यों के अनुवाद को सीखते है।

Advertisement

Affirmative sentences

ये सकारात्मक वाक्य होते है। इसका अनुवाद बिल्कुल ही सरल होता है। आईए इसके अनुवाद को सीखते है। इससे पहले इसके संरचना को देख लेते है।

संरचना: Subject + is/am/are + V1

कुछ उदाहरण देखिए।

  1. मैं एक विद्यार्थी हूँ।
    I am a Student.
  2. वह एक अभियंता है।
    He is an engineer.
  3. आपलोग किसान है।
    You are farmers.
  4. सीता और गीता गायिका है।
    Sita and Geeta are singers.
  5. वे लोग शिक्षक हैं।
    They are teachers.

Negative sentences

आईए अब ऐसे वाक्य को देखते है जो नकारात्मक होते है। इन वाक्यों से आपको न का बोध होता है। जैसे में दुखी नही हूं, में विद्यार्थी नही हूं इत्यादि।

इसका अनुवाद करना बहुत आसान है बस आपको is/am/are के बाद not लगा देना होता है।

आईए, इसे उदाहरण के माध्यम से ठीक से समझते है।

  1. तुम अच्छे नही हो।
    You are not good.
  2. मैं धनी नही हूं।
    I am not rich.
  3. वे लोग ईमानदार नहीं है।
    They are not honest.
  4. तुम चालाक नही हो।
    You are not clever.
  5. वे लोग शिक्षक नही है ।
    They are not teachers.

Note: इससे जुड़े हुए कुछ शॉर्टकट देखिए।

Is notIsn’t
Are notAren’t
Am notAin’t

Interrogative sentence

इन्हे प्रश्नवाचक वाक्य भी कहा जाता है। इनके अंत में अकसर प्रश्न वाचक चिन्ह (?) होता है। मुख्यत: प्रश्नवाचक वाक्य क्या से शुरू होते है। इसका अनुवाद करने के लिए am/is/are को subject के पहले लगा दिया जाता है।

संरचना: am/is/are + subject + v1 + ?

इसे अच्छे से समझने के लिए आईए कुछ उदाहरण देखते है।

  1. क्या मैं मोटा हूं?
    Am I fat?
  2. क्या तुम गरीब हो?
    Are you poor?
  3. क्या तुम छात्र हो?
    Are you a student?
  4. क्या आपलोग किसान है?
    Are you farmers?
  5. क्या तुम चालाक हो?
    Are you clever?

आईए अब आपको Interrogative के अंतर्गत आने वाला एक महत्पूर्ण टॉपिक बताते है।

Why और how का प्रयोग

जब भी कोई प्रश्नवाचक वाक्य में क्यों और कैसे का प्रयोग होता है तब हम उसके अनुवाद में why और how का प्रयोग करते है। आईए इसे उदाहरण के माध्यम से सीखते है।

संरचना: Why/how + am/is/are + subject + (not) + V1 + ?

  • मैं कैसे दोषी हूं? How am I guilty?
  • हमलोग कैसे अमीर है? How are we poor?
  • वह क्यों सुखी है? Why is he happy?
  • हमलोग कैसे नेता नही है? How are we not leaders?
  • तुम एक डॉक्टर क्यों नही हो? Why are you not a doctor?

Interrogative negative sentences

ये ऐसे प्रश्नवाचक वाक्य होते है जो नकरात्मक भाव देते है। इसका अनुवाद भी हुबहू Interrogative sentences की तरह ही होता है बस subject के बाद not लगा देना होता है।

कुछ उदाहरण देखिए।

  1. क्या आप डरपोक नही है?
    Are you not timid?
  2. क्या आप भाग्यशाली नही है?
    Are you not lucky?
  3. क्या वे लोग नेता नही है?
    Are they not leaders?
  4. क्या वह चोर नहीं है?
    Is he not a thief?
  5. क्या आपके चाचा शिक्षक नही है?
    Is your uncle not a teacher?

Note:- जब कभी भी हम हिंदी या फिर अंग्रेजी में प्रश्नवाचक वाक्य लिखते है, तो उसके साथ में अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) जरूर लगा देना चाहिए।

अब आईए अंत में कुछ अन्य तरह के वाक्यों पर नजर डालते है। ऐसे वाक्य जिनके अंत में होता है, होती है, लगता है, लगती है इत्यादि रहे तो उसका अनुवाद भी is/am/are के माध्यम से किया जा सकता है। कुछ उदाहरण देखिए।

  1. दूध मीठा होता है।
    Milk is sweet.
  2. चीनी मीठी लगती है।
    Sugar is sweet.
  3. दूध लाभदायक होता है।
    Milk is useful.
  4. गरीब ईमानदार होते है।
    The poor are honest.
  5. आम मीठा होता है।
    The mango is sweet.

इस प्रकार से आपने देखा की कैसे हम is/am/are का प्रयोग अलग अलग सब्जेक्ट के साथ करेंगे। आईए अब हम कुछ सवाल अभ्यास करते है।

इन सवालों के बनाने से आप अपनी परीक्षा खुद ले पाएंगे। अगर इन सवालों को बनाने में कठिनाई महसूस हो या सवाल न बने तो आप इस आर्टिकल को दुबारा से ध्यान से पढ़े। इसके बाद फिर से सवालों को हल करे।

Use-of-Is-Am-and-Are
Use-of-Is-Am-and-Are

Examples of using is am are in hindi

  1. मैं कैसे दोषी हूं?
  2. हमलोग कैसे अमीर है?
  3. वह क्यों सुखी है?
  4. हमलोग कैसे नेता नही है?
  5. तुम एक डॉक्टर क्यों नही हो?
  6. क्या तुम छात्र हो?
  7. मैं बुरा नही हूं।
  8. सीता और गीता गायिका है।
  9. हमलोग क्रूर नही है।
  10. क्या आप बहरे है?

Use of Is Am and Are in Hindi

  1. How am I guilty?
  2. How are we rich?
  3. Why is he happy?
  4. How are we not leaders?
  5. Why are you not a doctor?
  6. Are you a student?
  7. I am not bad.
  8. Sita and Geeta are singers.
  9. We are not cruel.
  10. Are you deaf?

इसे भी पढ़े –

निष्कर्ष – Use of Is Am and Are in Hindi

दोस्तो, इस तरह से हमने आज is/am/are के प्रयोग को सीखा। अगर आपको इसके बारे में कुछ और जानना हो तो आप कमेंट कर के पूछ सकते है।

साथ ही में कोई सुझाव या शिकायत हो तो भी आप हमे कमेंट में माध्यम से बता सकते है। उम्मीद है आपको यह लेख “Use of Is Am and Are in Hindi” अच्छा लगा होगा, इसे अपने दोस्तो के साथ में शेयर करे और ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल की लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे।

विडियो देखें YouTube
GK की तैयारी फ्री में आज से ही
Instagram से जुड़ें instagram

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज

Leave a Comment