AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

SSC GD syllabus Hindi 2021 | SSC GD Exam, सैलरी, चयन प्रक्रिया जानें

दोस्तों, आज हम आपके लिए SSC GD syllabus hindi में और SSC GD Exam की पूरी जानकारी लाए हैं।

आपने SSC का नाम तो  जरूर सुना होगा। और ये भी जानते होंगे कि SSC यानि Staff Service Selection बहुत से exam conduct करती है। लेकिन जरूरी नहीं की सबको हर एग्जाम की जानकारी हो।

हमने पहले SSC CHSL और SSC GCL एग्जाम पर आपको जानकारी दी है। इसी कड़ी में अगला आर्टिकल है SSC GD syllabus.

आपके लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि इन दिनों SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती की नोटिफिकेशन आई हुई है।

इसमें 25,000 से ज्यादा वेकेंसी हैं। आप इसके लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आएगा।

सबसे पहले जान लेते है कि एसएससी GD इस आर्टिकल में आप क्या-क्या जानेंगे –

  • SSC GD kya hai,
  • SSC GD ka exam kaun de skta hai,
  • SSC GD eligibility 2021,
  • SSC GD exam pattern 2021,
  • SSC GD Selection Process,
  • SSC GD Syllabus 2021,
  • SSC GD ke baad job और
  • SSC GD salary के बारे में।
  • Advertisement

इस पूरी जानकारी के लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

SSC GD kya hai ?

SSC GD का फुल फार्म होता है Staff Service Selection General Duty. ये एक कॉम्पिटीटिव एग्जाम है।

इसके माध्यम से गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सुरक्षा बलों यानि security forces में सिपाही के पद पर भर्ती की जाती है। इनको अर्द्धसैनिक बल भी कहा जाता है।

इसमें आपको देश सेवा का मौका तो मिलता ही है, सरकारी नौकरी करने की सिक्योरिटी भी मिलती है।

SSC GD Full Information Hindi
SSC GD Full Information Hindi

SSC GD ka exam kaun de skta hai ?

SSC GD exam हर वह भारतीय नागरिक दे सकता है जो न्यूनतम योग्यता पूरी करता हो और उसमें देश सेवा का जज्बा हो। आपके अंदर मेहनत और विषम परिस्थितियों में काम करने का साहस होना चाहिए।

पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी SSC GD exam दे सकती हैं। इतना ही नहीं नेपाल और भूटान के नागरिक एवं तिब्बती शरणार्थी भी ये एग्जाम दे सकते हैं।

आपको बस SSC GD syllabus को अच्छी तरह समझकर पूरी लगन से तैयारी करनी है। फिर सफलता आपसे दूर रह नहीं सकती।

SSC GD eligibility 2021

उम्मीदवार को कम से कम दसवीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा 18-23 वर्ष होती है।

ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और भूतपूर्व सैनिकों को भी 3-8 साल तक की छूट मिलती है।

आयु की गणना 1 अगस्त को आधार मानकर की जाती है।

शारीरिक योग्यता

पुरुषों के लिए ऊंचाई

  • Gen/OBC/SC- 170cm
  • ST- 162.5cm

सीने का माप

  • Gen/OBC/SC- 81cm, फुलाने के बाद 85 cm
  • ST- 76cm, फुलाने के बाद 81 cm

 

महिलाओं के लिए ऊंचाई

  • Gen/OBC/SC-157cm
  • SC- 152cm

सीने के माप का क्राइटेरिया सिर्फ पुरुषों के लिए है।

SSC GD exam pattern 2021

SSC GD exam के तीन स्टेप्स होते हैं।

पहले चरण में Computer Based Exam होता है

ये टेस्ट ऑब्जेक्टिव यानि MCQ type होता है। इसे आप हिंदी या अंग्रेजी में दे सकते हैं। इसमें 100 प्रश्न होते हैं। हर सही उत्तर के लिए 1 नंबर दिया जाता है।

गलत उत्तर के लिए 0.25 नंबर काट लिए जाते हैं। इसके लिए आपको 90 मिनट का समय दिया जाता है। SSC GD syllabus की
जानकारी हमने आगे विस्तार से दी है।

दूसरे चरण में आता है

A)फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) –

इस टेस्ट में लंबाई, वजन, चेस्ट के नाप लिये जाते हैं। इनके आंकड़े हमने आपको eligibility section में दे दिए हैं।

B)फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

इसमें दौड़ की परीक्षा ली जाती है। पुरुष उम्मीदवारों को पांच किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होती है। महिला उम्मीदवारों को साढ़े आठ मिनट में 1.6 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है।

तीसरा चरण होता है medical test

इस टेस्ट में बारीकी से आंखों की जांच, रंगों को पहचानने की क्षमता, सुनने की शक्ति जैसे full body check-up किए जाते हैं। जो उम्मीदवार पूरी तरह से फिट पाए जाते हैं सिर्फ उनका ही सलेक्शन होता है।

अगर उम्मीदवार को squint eye है, flat foot या knock knee जैसी समस्या है तो उसे reject कर दिया जाता है।

Exam fees सामान्य और ओबीसी के लिए 100 रुपए होती है। महिलाओं, SC/ST उम्मीदवारों को एग्जाम फीस से छूट रहती है।

SSC GD Selection Process 2021

  1. सबसे पहले SSC की तरफ से एग्जाम की नोटिफिकेशन दी जाती है।
  2. उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होता है।
  3. जिनके आवेदन सही और पूरी तरह से भरे होते हैं उनको एडमिशन कार्ड, रोल नंबर और एग्जाम सेंटर जारी किए जाते हैं।
  4. पहले Computer Based Examination लिया जाता है।
  5. जो लोग इस राउंड में पास हो जाते हैं उनको PET और PST के लिए बुलाया जाता है।
  6. इस टेस्ट को पार करने पर मेडिकल टेस्ट किया जाता है।
  7. इसी दौरान डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन करके एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर ली जाती है।

SSC GD Syllabus 2021

दोस्तों अब हम आपको विस्तार से SSC GD syllabus के बारे में बताते हैं क्योंकि जब तक किसी एग्जाम का सिलेबस पूरी तरह समझ न आए उस एग्जाम में सफलता किस तरह मिल पाएगी।

SSC GD syllabus में general intelligence and reasoning, general knowledge and general awareness, maths और language (हिंदी/अंग्रेजी) आते हैं। इन विषयों के चार सेक्शन होते हैं।  हर विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जाते हैं।

General intelligence and reasoning में इस तरह के प्रश्न होते हैं जैसे तस्वीरों में असमानता ढूंढिए, इस श्रृंखला में अगली तस्वीर या नंबर बताइए, अंकों और अल्फाबेट्स से बने कोड सॉल्व करिए, किसी ज्याॅमेट्रिकल पैटर्न में त्रिभुज या चतुर्भुज की संख्या गिनिए।

General knowledge and general awareness में आपको समकालीन घटनाक्रम, विश्व में हो रहे बदलाव, खेल जगत की सुर्खियां, इतिहास, भूगोल जैसे विषय पढ़ने होते हैं। इसमें ये देखा जाता है कि अपने आस-पास हो रही घटनाओं, देश-दुनिया को लेकर आप कितने जागरूक और चौकन्ने रहते हैं।

Maths के लिए आपको दसवीं तक के लेवल की तैयारी करनी होती है। Maths में ब्याज, हानि- लाभ, प्रतिशत, दशमलव, अनुपात, समानुपात, बीजगणित, समय और दूरी से जुड़े सवाल होते हैं।

Languages में व्याकरण, वाक्यों में अशुद्धियां ढूंढना, काल, वचन से जुड़े प्रश्न होते हैं। यानि इसमें आम बोलचाल की भाषा से जुड़ी आपकी कितनी समझ है इसे परखा जाता है।

SSC GD Kya hai - SSC GD syllabus Hindi
SSC GD Kya hai – SSC GD syllabus Hindi

SSC GD की तैयारी के लिए बेस्ट BOOKS  –

हम आपको कुछ ऐसे बुक्स के बारे में बताने जा रहे है , जिसे खरीद कर आप घर बैठे बहुत अच्छी तैयारी कर सकते है, और दोस्तों यकीन मानिये in सभी बुक्स को पढ़ कर बहुत से छात्रों ने SSC GD में सिलेक्शन लिया है अगर आप भी in बुक्स को अच्छी ततः से पढ़ लेते है तो आपके सिलेक्शन के भी उम्मीद बहुत बढ़ सकती है, एक बार चेक जरुर करें

SSC GD BEST BOOKS –

SSC GD – General Intelligence and Test of Reasoning – यहाँ क्लिक करें 

SSC GD – Maths For SSC Constable Exam –  यहाँ क्लिक करें 

SSC GD  – English Grammar Book –  यहाँ क्लिक करें

SSC GD General Awareness Books   – यहाँ क्लिक करें 

SSC GD ke baad job –

SSC GD में सलेक्शन होने के बाद आपको सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), ITBP, असम राइफल्स, एनआईए, एसएसएफ, CRPF में जॉइनिंग मिल सकती है।

ये depend करता है कि आपने कौन से सुरक्षा बल में भर्ती के लिए आवेदन किया था।

सबसे पहले आपको कॉन्स्टेबल की पोस्ट मिलती है। समय के साथ प्रमोशन भी होता है। इसके अंतर्गत आप पहले सीनियर कॉन्स्टेबल बनते हैं। आगे चलकर हेड कॉन्स्टेबल, ASI, SI और फिर इंस्पेक्टर के पद पर पंहुच सकते हैं।

SSC GD salary –

SSC GD से सलेक्ट होने वाले कॉन्स्टेबल का वेतन 21,700 से 69,100 रुपए के बीच होता है।

ध्यान दीजिए कि इसमें TA, DA और HRA यानि house rent allowance शामिल है। इसके अलावा इनको सुरक्षा भत्ता, चिकित्सा सुविधा, fixed paid leaves भी मिलती हैं।

 

इसे भी पढ़े – स्टेशन मास्टर कैसे बने – सैलरी ?

इसे भी पढ़े – उंगलियों के नाम हिंदी में जानें

SSC GD kya hai: SSC GD syllabus और exam pattern

  • SSC GD exam अर्द्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित होता है।
  • इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं है।
  • आयु सीमा 18-23 वर्ष है।
  • सरकारी नियमों के अनुसार आयु में 3-8 वर्ष तक की छूट मिलती है।
  • SSC GD exam के तीन चरण होते हैं।
  • इसमें कम्प्यूटर बेस्ड एग्जाम, PST+PET और medical test आते हैं।
  • SSC GD syllabus में reasoning, general awareness, maths, Hindi/English पढ़नी होती है।

Conclusion – SSC GD syllabus hindi

दोस्तों आज आपने SSC GD syllabus hindi और SSC GD exam के बारे में डीटेल में जाना। अगर कोई सवाल अभी भी आपको परेशान कर रहा है तो आप कमेंट सेक्शन में बताएं।

हम सरकारी नौकरी, कॉम्पिटीटिव एग्जाम, टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर रोज नई जानकारी लाते रहते हैं। अगर आपको ये सब पढ़ना अच्छा लगता है या करियर से जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो हमें सब्स्क्राइब कर सकते हैं।

अगर आपको हमारी मेहनत अच्छी लगे तो हमारा काम ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए। इससे और लोगों तक भी जानकारी पंहुचेगी और उनकी मदद होगी।

हमारे होम पेज पर जाएँ, वहां आपको और भी बहुत से महत्वपूर्ण आर्टिकल मिलेंगे, उन्हें भी जरुर पढ़िए –

Article by – NIDHI NEER

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

Leave a Comment