AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Sarvanam in Hindi | सर्वनाम किसे कहते है ? | आसान भाषा में सर्वनाम की परिभाषा

Sarvanam in Hindi – Sarvanam kise kahate hain – Sarvanam ki paribhasha

सर्वनाम,परिभाषा,उदाहरण एवं भेद

Sarvanam kise kahate hain Sarvanam ki paribhasha
Sarvanam kise kahate hain Sarvanam ki paribhasha

आज हम जिस विषय पर बात करने वाले हैं वह हैं हिंदी व्याकरण का एक विषय।

आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको यह बताएंगे की ,सर्वनाम किसे कहते हैं

Advertisement
?,सर्वनाम की परिभाषा क्या है?,

और केवल परिभाषा ही नही हम आपको सर्वनाम की परिभाषा (Sarvanam in Hindi) उदाहरण सहित बतातेंगे।

सर्वनाम की परिभाषा के अतिरिक्त हम इसके प्रकार के बारे में भी बात करेंगे। तो आइए जानते हैं ,सर्वनाम की परिभाषा।

सबसे पहले जानते हैं कि

सर्वनाम किसे कहते है ? Sarvanam Kise kahate hain ?

सर्वनाम शब्द दो शब्दों के मेल से बना है,इस शब्द में उपयोग हुए सर्व एवं नाम इन दोनों शब्दों का अर्थ भिन्न होता है।

आपको बता दें कि सर्व का अर्थ होता है सभी एवं नाम का अर्थ नाम वाले शब्दों के रूप में प्रयोग किया जाता है।

इस तरह से इन दोनों शब्दों के जोड़ से बनता है सर्वनाम।

सर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित

सर्वनाम  – ऐसे शब्द जो किसी व्यक्ति के नाम या जगह के नाम अथवा किसी संज्ञा के स्थान पर उपयोग किए जा सके उन्हें सर्वनाम कहा जाता है।

इसे सरल भाषा में भी समझा जा सकता है कि, जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहा जाता है।

सर्वनाम के उदारहण –

सर्वनाम के उदाहरण के विषय में यदि बात करें तो जिस स्थान पर मैं, तुम,वे,तुम्हारा, किसका,उसका,उनके,जहां,कहाँ, वहां, आदि शब्दों का प्रयोग हुआ हो वहां पर सर्वनाम होता है।

सर्वनाम के प्रकार, सर्वनाम के भेद (Sarvanam in Hindi)

अभी तक हमने सर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित जान ली,और यह भी जाना कि सर्वनाम किसे कहते हैं।

इसके बाद अब यह जानना जरूरी है कि सर्वनाम के कितने भेद होते हैं। सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं।

मुख्य तौर पर सर्वनाम के 6 प्रकार होते हैं।

सर्वनाम के भेद

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  5. संबंधवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम

सर्वनाम के यह 6 भेद होते हैं। इन सभी के अलग प्रकार होते हैं। सर्वनाम के प्रकार के बारे आइये विस्तार पूर्वक जानते हैं।

पुरुषवाचक सर्वनाम

1- पुरुषवाचक सर्वनाम – पुरुषवाचक सर्वनाम उन शब्दों में होता हैं जिसे बात करने वाले अपने लिए उपयोग में लाता हैं।

या फिर जिससे बात की जा रही है अथवा जिसके बारे में बात की जा रही है उनके लिए उपयोग किये गए शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

जैसे की ,मैं मेरा, तुम तुम्हारा, वह उसका आदि।

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं।

  1. उत्तम पुरुष
  2. मध्यम पुरुष
  3. अन्य पुरुष
उत्तम पुरुष

अ- उत्तम पुरुष – वह जो बात कर रहा होता है, इसमें मैं ,मेरा, हम आदि शब्दों का प्रयोग होता है।

मध्यम पुरुष

ब- मध्यम पुरुष – वह जिससे बात की जा रही होती है। इसमें तुम,तुम्हारे,आप,आपके,आपका आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

अन्य पुरुष

स- अन्य पुरुष – वह जिसके बारे में बात की जा रही होती है। इसमें वह,उसका,उसके, वे, आदि शब्दों का उपयोग किया जाता है।

इसे भी पढ़े –  आसान भाषा में पूरे Parts of Speech की पूरी जानकारी

निश्चयवाचक सर्वनाम

2- निश्चयवाचक सर्वनाम – जब संज्ञा के स्तगण पर ऐसे शब्दों का उपयोग किया जाता है जो किसी व्यक्ति,वस्तु,एवं जगह के बारे में
निश्चितता का बोध करवाते हैं ,वहां पर निश्चयवाचक सर्वनाम होता है।

  • जैसे- यह मेरा घर है।
  • वह तुम्हारे कपड़े हैं।
  • यह राधा है।
  • वह सीता है।
Sarvanam in Hindi
Sarvanam in Hindi

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

3- अनिश्चयवाचक सर्वनाम – जिन शब्दों से किसी भी व्यक्ति,वस्तु एवं जगह को लेकर के अनिश्चितता का बोध होता है वहां
अनिश्चयवाचक सर्वनाम होता है। इसमें केवल सम्भावना एवं अंदाज लगाया जाता है।

जैसे –

  • राम कुछ लेकर आया है
  • दरवाजे पर कोई है
  • सीता किधर गई

प्रश्नवाचक सर्वनाम

4- प्रश्नवाचक सर्वनाम – जिन शब्दों का उपयोग की संज्ञा शब्द के स्थान पर करके हम किसी व्यक्ति वस्तु एवं स्थान के बारे में कोई प्रश्न पूछते हैं। वह शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे-

  • दरवाजे पर कौन खड़ा है?
  • आप इस समय कहाँ से आ रहे हैं?
  • तुम किसके साथ वापस लौटे?
  • उसका जन्म कहाँ हुआ ?

संबंधवाचक सर्वनाम

5- संबंधवाचक सर्वनाम – जो शब्द किसी व्यक्ति एवं वस्तु के साथ संबंध का बोध करवाते हैं वे शब्द संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

अर्थात जब किसी भी वाक्य में किसी वस्तु, व्यक्ति एवं स्थान के साथ किसी संबंध सूचक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वहां संबंधवाचक सर्वनाम होता है।
जैसे-

  • जैसा करोगे वैसा भरोगे।
  • जिसकी लाठी उसकी भैस।
  • यह वही व्यक्ति है जो कल मंदिर में था।

निजवाचक सर्वनाम

6- निजवाचक सर्वनाम – वार्तालाप करने वाला व्यक्ति अर्थात वक्ता जिन शब्दों का उपयोग किसी वस्तु को अपने साथ जोड़ कर दिखाने के लिए या फिर उसे अपना बताने के लिए करता है उन शब्दों को निजवाचक सर्वनाम कहा जाता है।
जैसे-

  • मैं अपने कपड़े खुद धोता हूँ।
  • वह अपने आप अपना काम करता है।
  • आपको आपका घर खुद साफ करना चाहिए।

 

इसे भी पढ़े – समास किसे कहते हैं ?

निष्कर्ष – Sarvanam in Hindi – Sarvanam kise kahate hain – Sarvanam ki paribhasha

तो दोस्तों हमने इस आर्टिकल में जाना कि Sarvanam in Hindi – Sarvanam kise kahate hain – Sarvanam ki paribhasha

हमने आपको सर्वनाम के बारे में कम शब्दों में सब कुछ बताने कि कोशिश की है, मुझे उम्मीद है कि आपको Sarvanam in Hindi आर्टिकल पसंद आया होगा ,

अगर आपको कुछ कहना है या पूछना है तो आप कमेंट जरुर करें और इस आर्टिकल को भी शेयर जरुर करें |

हमारे होम पेज पर जाइये वहां आपको बहुत से महत्वपूर्ण आर्टिकल मिलेंगे ,एक बार उन सबको जरुर पढियेगा |

आप सभी ने इस आर्टिकल को पढ़ा , आपका बहुत सारा धन्यवाद |

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

Leave a Comment