AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Mechanical Engineering Course Hindi | मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स, फीस,, सैलरी

Mechanical engineering course detail in Hindi – आज की इस आर्टिकल में हम मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स की पूरी जानकारी देंगे |

आइये सबसे पहले हम जान लेते है कि इस आर्टिकल में आप क्या-क्या जानेंगे –

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या है ?
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग का क्या स्कोप है ?
  • मैकेनिकल इंजीनियर बनने के लिए योग्यता –
  • Advertisement
  • दसवीं के बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग कैसे करें ?
  • 12वीं के बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग कैसे करें ?
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग में जॉब्स –
  • मैकेनिकल इंजीनियर की सैलेरी –

मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या है ?

दोस्तों सभी का अपना एक अलग सपना होता है कोई इंजीनियर बनना चाहता है तो कोई डॉक्टर बनना चाहता है |

आज का समय टेक्नोलॉजी का समय है इसलिए अगर देखा जाए तो अधिकतर बच्चों का यही सपना होता है कि उन्हें आगे चलकर इंजीनियर बनना है क्योंकि टेक्नोलॉजी जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे ही इंजीनियर की रिक्वायरमेंट भी बढ़ती जाती है‌।

इसलिए विद्यार्थी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए इच्छुक रहते हैं और यह सिक्योर भी होता है।

इसी से संबंधित आज हम इंजीनियरिंग के एक बहुत ही पुरानी ब्रांच Mechanical Engineering Course details in Hindi के बारे में जानने वाले हैं मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या है दसवीं के बाद मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बने, 12वीं के बाद मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बने,मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद करियर ऑप्शन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद जॉब्स आदि।

इसलिए यदि आप भी Mechanical Engineering Course details in Hindi के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

इंजीनियरिंग के सबसे पुराने और व्यापक क्षेत्रों में एक है मैकेनिकल इंजीनियरिंग,

यह क्षेत्र मशीनों के डिजाइन निर्माण और उपयोग से जुड़ा हुआ है, इसमें बच्चों को यह सीखने को मिलता है कि कैसे बड़े और भारी मशीन काम करते हैं |

जो स्टूडेंट मैकेमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं वह ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक मोटर ,एयरक्राफ्ट और अन्य भारी वाहनों के डिजाइन के बारे में इसमें सीखते हैं।

मैकेनिकल इंजीनियर स्पोर्ट्स, ऑटोमोबाइल के सामान से लेकर चिकित्सा उपकरणों और पर्सनल कंप्यूटर ,एयर कंडीशनर, ऑटोमोबाइल इंजन से लेकर बिजली संयंत्रों सब कुछ डिजाइन करते हैं यह इंजीनियर उन मशीनों को भी डिजाइन करते हैं जिनकी नई खोज की गई है

मैकेनिकल इंजीनियरिंग का क्या स्कोप है ?

आज मशीनों का युग आ चुका है,

अब भारत और विदेश में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए बहुत बड़ा मौका है |

Mechanical Engineering Course details in Hindi
Mechanical Engineering Course details in Hindi

लाइफ की हर क्षेत्र में आज मैकेनिकल इंजीनियर की जरूरत है, भारत में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के लिए कई सारे कोर्स उपलब्ध हैं सबसे अच्छा तो यह है कि स्टूडेंट 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करें और B.Tech/M.tech करें लेकिन जो बच्चे दसवीं के बाद इस क्षेत्र में आना चाहते हैं उनके लिए भी कई सारे विकल्प इस क्षेत्र में उपलब्ध हैं।

मैकेनिकल इंजीनियर बनने के लिए योग्यता –

मैकेनिकल इंजीनियर बनने के लिए आपके पास दो विकल्प होते हैं या तो आप डिप्लोमा कोर्स करके मैकेनिकल इंजीनियर बन सकते हैं या फिर आप 4 साल का डिग्री कोर्स करके मेकेनिकल इंजीनियर बन सकते हैं |

इन दोनों कोर्स की योग्यताएं अलग-अलग होती हैं जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं-

डिप्लोमा कोर्स के लिए योग्यता –

मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कोर्स सामान्यतया 3 साल का होता है  |

मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े डिप्लोमा कोर्स करने के लिए अभ्यार्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं तक की पढ़ाई 35% अंकों से अधिक विज्ञान विषय के साथ पास की हो तथा अभ्यार्थी की उम्र 14 साल से अधिक हो और 40 साल से कम हो |

इससे कम और अधिक आयु के अभ्यर्थी मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स नहीं कर सकते हैं।

डिग्री कोर्स करने के लिए योग्यता –

मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिग्री कोर्स यानी बीटेक इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के लिए योग्यताओं के बारे में नीचे बताया गया है-

  • अभ्यार्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा 50% से अधिक अंकों के साथ पास की हो।
  • अभ्यर्थी ने 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषय पढ़ा हो।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री कोर्स करने के लिए आपको स्टेट लेवल इंट्रेंस एग्जाम या फिर ऑल इंडिया इंटरेंस एग्जाम(JEE) को पास करना होता है जिसके बाद आप अपने प्रदर्शन के आधार पर काउंसलिंग करवाकर अपना मनपसंद कॉलेज चुन सकते हैं।

दसवीं के बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग कैसे करें ?

अगर आप मैकेनिकल इंजीनियर बनने का सपना रखते हैं और जल्दी ही कमाई शुरू करना चाहते हैं तो दसवीं कक्षा के बाद कई सारे आईटीआई कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े कोर्स जैसे डिप्लोमा कराते हैं |

12वीं के बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग कैसे करें ?

यदि आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में खुद को बहुत आगे तक ले जाना चाहते हैं और इसे ही अपना करियर ऑब्जेक्टिव बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप 12वीं के बाद में केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ले सकते हैं |

मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ज्वाइन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करती है जिसमें शामिल होकर आप अपने द्वारा प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर आपका इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन हो जाएगा |

इसके अलावा आप अपने स्टेट बोर्ड टेक्निकल एंट्रेंस एग्जाम में बैठकर भी अपने राज्य के किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राप्त अंकों के आधार पर एडमिशन ले सकते हैं ।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिग्री कोर्स 4 साल का होता है जिसमें आपको थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के बारे में पढ़ाया जाता है |

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री कोर्स करने के बाद आप किसी भी इंडस्ट्री में एक मैकेनिकल इंजीनियर की तरह काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के किसी भी कोर्स में एडमिशन कैसे लें ?

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के लिए हर जगह अलग-अलग तरीका होता है |

छात्रों को पहले से ही अपने पसंदीदा कॉलेज के द्वारा उपयोग की जाने वाली चयन प्रक्रिया की जांच करनी चाहिए ताकि उन्हें पहले से ही चयन प्रक्रिया की अच्छी समझ हो आमतौर पर छात्रों को चुनने के लिए निम्न विधियों का उपयोग किया जाता है |

Mechanical Engineering Course in Hindi
Mechanical Engineering Course in Hindi

ज्यादातर मामलों में छात्रों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाता है, छात्रों को उनकी योग्यता मतलब कि उन्होंने 10वीं और 12वीं में कितने अंक पाए हैं उसके आधार पर चुना जाता है |

इसके बाद कॉलेज एक कटऑफ सूची जारी करती है जिसमें ज्यादा नंबर वाले छात्रों को चुना जाता है|

कुछ कॉलेज छात्रों का चयन करने के लिए उनकी अलग से एक प्रवेश परीक्षा यानी एंट्रेंस एग्जाम लेते हैं, आवेदकों को परीक्षा देनी पड़ती है और उनका चयन परीक्षा में आए अंक के आधार पर होता है |

छात्रों के चयन के लिए कुछ कॉलेज में इंटरव्यू भी लिए जाते हैं | अलग अलग इंस्टिट्यूट का अलग अलग तरीका होता है छात्रों के चयन का इसका पता आप इंस्टिट्यूट की वेबसाइट से लगा सकते हैं |

इसे भी पढ़े – इंजीनियर बनने के लिए क्या करें, ,कितना पैसा लगेगा ?

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में जॉब्स –

आज के समय में मैकेमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बहुत सारे जॉब्स विकल्प उपलब्ध हैं जहां से आप अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं |

लेकिन मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री कोर्स करने के बाद आप एक राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कंपनी में जॉब कर सकते हैं |

आपने जिस भी इंस्टीट्यूट से डिग्री कोर्स या डिप्लोमा कोर्स किया होगा उन तकनीकी संस्थान में प्लेसमेंट की सुविधा भी दी जाती है वहां से भी आपका प्लेसमेंट हो सकता है |

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में L&T, Tata motors, Mahindra group, reliance industries limited, KEC international ,bgr energy system limited, Eicher India limited, Wipro, Tesla ,Toyota आदि जैसी बहुत सी जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां है जहां से आप अपना करियर शुरू कर सकते हैं |

मैकेनिकल इंजीनियर की सैलेरी –

मैकेनिकल इंजीनियरिंग हो या सिविल इंजीनियरिंग या फिर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग इंजीनियरिंग के सभी स्पेशलाइजेशन में सैलरी आपके द्वारा किए गए डिग्री कोर्स डिप्लोमा कोर्स के आधार पर निर्भर करती है साथ ही साथ आपके अनुभव और स्किल्स पर भी निर्भर करती है।

यदि आपने डिप्लोमा कोर्स किया है तब आपको मेकेनिकल असिस्टेंट इंजीनियर के तौर पर सैलरी 25000 से लेकर 100000 के बीच में हो सकती है, जैसे-जैसे आप का अनुभव बढ़ता जाता है वैसे वैसे आपकी सैलरी में वृद्धि होती जाती है |

यदि आपने डिग्री कोर्स किया है 4 साल का B.tech कोर्स किया है तो आपको एक मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर 50000 प्रति माह से लेकर दो लाख प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है इसलिए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में डिग्री कोर्स को बेहतर माना जाता है।

इसे भी पढ़े – 12th साइंस के बाद क्या करें ?

निष्कर्ष – Mechanical Engineering Course details in Hindi

दोस्तों आज के इस लेख में हमने Mechanical Engineering Course details in Hindi के बारे में जाना।

साथ ही साथ दसवीं के बाद मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बने ,12वीं के बाद मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बने, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स करने के लिए योग्यता, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स का स्कोप,मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सैलरी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में जॉब आदि के बारे में हमने विस्तृत रूप में जाना |

आशा करता हूं कि यह लेख Mechanical Engineering Course details in Hindi आपको पसंद आया होगा।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो कमेंट कर के जरुर बताये और कुछ पूछना हो तब भी कमेंट कर के पुच सकते है |

हमारे होम पेज पर और भी बहुत से ज्ञानवर्धक आर्टिकल है आप उन्हें भी जरुर पढ़े –

होम पेज पर जाएँ – यहाँ क्लिक करें 

Leave a Comment