AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Diwali Essay in Hindi 2021 – आसान भाषा में दिवाली , दीपावली पर निबंध

Diwali Essay in Hindi  – प्रस्तावना :-

दीपावली का त्योहार धार्मिक, संस्कृति और एकता का प्रतीक माना जाता है ।

हिन्दु धर्म मे दीपावली का पर्व बड़े धूम -धाम और उत्सव के साथ पूरे देश भर मे मनाया जाता है।

दीपावली का त्योहार हर वर्षा शरद ऋतु मे मनाया जाता है, यह पर्व  कार्तिक महीने के अमावस्या के दिन मनाया जाता है |

दीपावली का त्योहार  देश भर मे सभी लोग बड़े उसत्वपूर्वक मानते है, दिवाली का त्योहार आने से पहले ही लोग अपने घरों के दीवारों की पुताई करवाना, घर के सारे कमरों मे जाले साफ करवाने लगते है। क्योंकि लोग ऐसा कहते है कि जिसके घरो मे साफ -सफाई होती है वही के घर मे माता लक्ष्मी जाती है,और धन सम्पति की बढ़ोतरी का आशीर्वाद देती है।

दिवाली का त्योहार जैसे -जैसे नजदीक आता है, लोग अपने घरों मे झालर लगाना शुरू कर देते है जिससे दीवाली के दिन चारो ओर लाइट की रोशनी से सारा जग जगमागा उठता है |

अमावस्या की काली रात को दियो और लाइट्स के कारन चारो तरफ जगमग-जगमग दीखता है इसीलिए दिवाली को रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है |

Diwali Essay in Hindi - pic credit Wikipedia
Diwali Essay in Hindi – pic credit Wikipedia

दीपावली क्यों मनाते है :-

दीपावली मनाने के पीछे एक बहुत ही अहम् कारन है और कारण यह है कि ज़ब भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध करके 14 वर्ष के बाद वनवास से अयोध्या वापस लौटे थे |

तभी से ये परम्परा चलिया रही है और हम सभी उस दिन को दिवालो के रूप में मानते आ रहे है |

 

दीपावली का त्योहार कैसे मनाते है :-

दीपावली का त्योहार बड़े धूम -धाम और ख़ुशी के साथ पूरे देश भर मे मनाया जाता है।

दीपावली त्योहार के दिन लोग घरो को झालर लगा कर सजाते है और बाज़ारो से मिट्टी के दीपक लेकर आते है और पूजा के लिए माता लक्ष्मी जी और भगवान गणेश जी की मूर्ति ख़रीद कर लाते है और बाजार से कई प्रकार की मिठाई लसगुल्ला, जलेबी, पेड़े, काजू कतली और खोबे की मिठाई लाते है और पूजा मे केला, सेव लाकर चढ़ाया जाता है।

सबसे पहले दीपवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा लोग पुरे विधि -विधान से करते है और अपने घर की सुख- समृद्धि के लिए गणेश जी और माता लक्ष्मी जी के समाने हाथ जोड़ कर प्रार्थना करते है।

पूजा होने के बाद सभी लोग अपने घरों में दीपक जलाते है और चारो तरह रोशनी ही रोशनी होती है उस दिन सभी के जीवन से अंधकार रूपी अधेरा दूर होकर प्रकाश रूपी उजाला उनके जीवन मे आता है।

पूजा और दीपक जलाने के बाद लोग एक -दूसरे के घर जाकर प्रसाद बाँटे है और एक -दूसरे से गले मिल कर दीवाली की शुभकामनायें देते है और एक साथ मिलकर दीपावली का त्योहार मनाते है।

 

दीपावली का महत्व :-

दिवाली का त्योहार सभी लोगो के लिए बहुत खास है और यह त्योहार अंधार पर रोशनी कि जीत को दर्शाता है |

दीपो का ये त्योहार हम सबके लिए ढेर सारी खुशियाँ लेकर आता है , चाहे गरीब हो या अमीर ये त्योहार सबके चेहरे पर मुस्कान लाता है |

दुनिया के बहुत सारे देशो में ये बड़ी धूम-धाम से माने जाता है |

 

दीपावली के त्यौहार से होने वाले लाभ और हानियाँ :-

दीपावली का त्योहार मनाने से कुछ लाभ भी होते है और लाभ के साथ -साथ कुछ हानियाँ भी होती है :-

दीपावली के लाभ :-

दीपावली का त्योहार मनाने से हमें कई तरह के लाभ भी मिलते है।

दीपवाली के त्योहार आने से दुकानदारों को काफ़ी मात्रा मे लाभ मिलता है, क्योंकि ज़ब भी कोई त्योहार आता है तो सभी लोग अपनी जरूरतों का सामान आवश्यक खरीदते है। जैसे कि दीपवाली के त्योहारआने पर लोग बाज़ारो से तरह -तरह की मिठाईयां खरीदते है जिनसे दुकानदारों को काफ़ी लाभ होता है और त्योहार के समय हर एक चीज की दुकान बहुत चलती है चाहे छोटी दुकान हो या बड़ी दुकान।

दीपावली के त्योहार आने से हमारे देश के प्रत्येक घरों मे अच्छे से साफ -सफाई की जाती है। साफ -सफाई करने से हमारे आस-पास के वातावरण भी शुद्ध रहता है, और लोगो को शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है यह सभी के स्वथ्य के लिए लाभदायक होता है।

दीपावली के त्यौहार आने से हमें यह लाभ होता है कि जो लोग बिज़नेस करते है, उनको समय नहीं मिल पाता अपने परिवार के लिए लेकिन त्यौहार के इस शुभ अवसर पर सभी लोग अपने परिवार के साथ मिल -जुलकर दीपावली का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मानते है।

Diwali Essay in Hindi - pic credit Wikipedia
Diwali Essay in Hindi – pic credit Wikipedia

दीपावली होने वाली हानियाँ :-

दीपावली के त्योहार से हमें कई लाभ के साथ कुछ हानियाँ भी होती है – दीपावली के त्यौहार पर बच्चे, बड़े सब मिलकर बम, पटाखे और फूलझड़ियां जलाते है जिससे प्रदूषण फैलता है।

और कभी-कभी असावधानी कि वज़ह से पटाखों के करानाग भी लग जाती है और इस बात का हम सबको खास ध्यान रखना चाहिए कि इस तरह की कोई अप्रिय घटना न हो |

निष्कर्ष :- Diwali Essay in Hindi 

दीपवाली का त्योहार हिन्दू धर्म का सबसे मुख्य त्योहार माना जाता है।

दीपवाली के त्योहार के दिन बाज़ारो मे सभी दुकाने तरह -तरह की मिठाई और रंग-बिरंगे लाइट से सज़ी हुयी दिखायी देती है। दीपावली का त्योहार प्रेम,व्यवहार और सुख -समृद्धि का त्यौहार होता है और साफ -सफाई होने से उस घर पर लक्ष्मी जी के वास का आगमन अवश्य होता है।

इस त्योहार से हम सब एक साथ मिल -जुलकर रह कर त्यौहार मनाने की सीख मिलती है।

इस त्योहार से हमें यह सीख मिलती है कि हमें अपने जीवन मे कभी डरना नहीं चाहिए, क्योंकि ज़ब इतने छोटे से दीपक के जलने से अन्धकार रूपी अंधेरे को दूर करके सभी के जीवन मे प्रकाश रूपी उजाला लाता है।

हमे उम्मीद है दोस्तों कि आपको ये लेख “Diwali Essay in Hindi “पसंद आया होगा , हमने इसे काफी आसान भाषा में लिखने कि कोशिश की है जिसे कोई भी पढ़ के आसानी से समझ सकें|

आपके लिए और भी भुत सी महत्पूर्ण जानकारी है जिसे आप हमारे होम पेज पर जाकर पढ़ सकते है-

ज्यादा जानकारी के लिए – होम पेज पर जाएँ 

1 thought on “Diwali Essay in Hindi 2021 – आसान भाषा में दिवाली , दीपावली पर निबंध”

Leave a Comment