AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Future Continuous Tense in Hindi | हिंदी – अंग्रेजी उदहारण के साथ समझें

Future Continuous Tense in Hindi

भविष्य काल ( Future Tense) के चार भेदों में से यह दूसरा भेद है।

आज के इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में अर्थात Future Continuous Tense के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Future Continuous Tense

इसका एक अन्य नाम Future imperfect or progressive भी है। आज के इस लेख में हम इसकी चर्चा करेंगे। इसे कैसे पहचाने, इसका भेद, इसका अनुवाद और भी बहुत कुछ।

तो आईए सबसे पहले जान लेते है की Future Continuous Tense होता क्या है, इसके बाद हम इसे पहचानना और इसका अनुवाद जानेंगे।

जिस किसी भी हिंदी के वाक्य के अंत में ता रहूंगा, ती रहूंगा, ते रहेंगे, ते रहोगे, ता रहेगा, ती रहेगी इत्यादि रहे तो उसे ही Future Continuous Tense कहते है।

इस तरह के वाक्य से हमे ऐसे कार्यों का पता चलता है जो भविष्य में किसी समय पर हो रहा होगा। इसका अनुवाद सीखने से पहले इसका संरचना को समझना होगा। आईए हम इसके संरचना को देखते हैं।

संरचना:  Subject + shall/will + be + v-ing

इस संरचना को और अच्छे से समझने के लिए आईए इस चार्ट पर नजर डालते है।

PersonSingularPlural
First PersonI shall be playing.We shall be playing.
Second PersonYou will be playing.You will be playing.
Third PersonHe/she/it/ Ram playingThey/The boys will be playing.

ऊपर में दिए गए चार्ट की मदद से अपने Future Continuous Tense के संरचना को थोड़ा बहुत जरूर ही जान लिया होगा।

Advertisement

अब आईए कुछ अनुवादो को देख लेते है। इससे आप इससे अच्छी तरह से जान पाएंगे।

1. मैं खेलता रहूंगा।

    I shall be playing.

2. मैं गाता रहूंगा।

    I shall be singing.

3. वे लोग सोए रहेंगे

    They will be sleeping.

4. मैं बैठा रहूंगा।

    I shall be sitting.

5. वह रोता रहेगा।

    He will be weeping.

अब आईए इसके अन्तर्गत आने वाले विभिन्न तरह के वाक्यों के अनुवाद को सीखते है।

Affirmative sentences

Affirmative यानी Positive sentences. इस तरह के वाक्यों में हमे सकारात्मक भाव नज़र आता है। इसका अनुवाद काफी सरल होता है। तो आईए सबसे पहले इसके संरचना को देखते है, इसके बाद इसके अनुवाद को जानेंगे।

संरचना:  Subject + shall/will + be + v-ing

  •  मैं खेलता रहूंगा।
  •  I shall be playing.
  •  मैं खाता रहूंगा।
  •  I shall be eating.
  • वे लोग सोए रहेंगे
  •  They will be sleeping.
  • मैं बैठा रहूंगा।
  • I shall be sitting.
  • वह रोती रहेगी।
  • She will be weeping.

Negative sentences

नेगेटिव वाक्यों से हमे ‘न’ का बोध होता है। इसका बनवाट बिलकुल affirmative की तरह होता है, बस आपको shall/will के बाद में not लगा देना होता है।

कुछ उदाहरण देखिए

1. हम लोग नहीं खाते रहेंगे।

    We shall not be eating.

2. तुम नहीं पढ़ते रहोगे।

    You will not be reading.

3. मैं नही खाता रहूंगा।

    I shall not be eating.

4. तुम नहीं पढ़ते रहोगे।

    You will not be reading.

5. तुम नहीं खेलते रहोगे।

    You will not be playing.

Note:- Shall not और will not के स्थान पर Shan’t और Won’t का प्रयोग कर सकते है।

Interrogative sentence

इस तरह के वाक्यो को हिंदी में प्रश्नवाचक वाक्य के नाम से भी जाना जाता है। इसके अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगा होता है। आईए इसके बनावट को देखते है।

संरचना: shall/will + subject + be + v-ing + ?

कुछ हल किए हुए अनुवाद देखिए।

1. क्या वह खेलता रहेगा?

    Will he be playing?

2. क्या तुम पढ़ते रहोगे?

    Will you be reading?

3 क्या वह बैठा रहेगा?

   Will he be seating?

4. क्या वह खाता रहेगा?

    Will he be eating?

5. क्या तुम रोते रहोगे?

    Will you be weeping?

ऐसे वाक्य जो कब, क्यों, कहा के माध्यम से प्रश्नवाचक का निर्माण करते हैं उन्हें हम  Wh words टाइप के माध्यम से बनाते हैं। इसका संरचना देखिए।

संरचना: Wh words + shall/will + i + (not) + be + v-ing + ?

(Wh words:- What/why/when/how/where)

1. मोहन क्या करता रहेगा?

    What will Mohan be doing.

2. वे क्यों पढ़ते रहेंगे?

    Why will they be reading?

3 आप उसकी प्रतीक्षा क्यों नहीं करते रहेंगे?

   Why will you not be waiting for him?

4. तुम क्यों नही पढ़ते रहोगे?

    Why will you not be reading?

5. आप कैसे दौरते रहेंगे?

    How will you be running?

Interrogative negative sentences

ये ऐसे वाक्य होते है जो प्रश्नवाचक तो होते ही है, लेकिन साथ ने नकारात्मक भाव भी देते है। इसकी बनवाट बिलकुल Interrogative की तरह ही होती है, बस आपको subject के बाद not जोड़ देना होता है।

संरचना:- Shall/will + subject + not + be + v-ing + ?

अथवा: Shan’t/won’t + subject + be + v-ing + ?

कुछ अनुवाद किए हुए उदाहरण देखिए

  • क्या वह नही खेलता रहेगा?
  • Will he not be playing?
  • क्या तुम नहीं पढ़ते रहोगे?
  • Will you not be reading?
  • क्या वह नही बैठा रहेगा?
  • Will he not be seating?
  • क्या वह नही खाता रहेगा?
  • Will he not be eating?
  • क्या तुम नहीं रोते रहोगे?
  • Will you not be weeping?

Note:- किसी भी प्रकार के प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगा देना चाहिए।

दोस्तो, अगर आपने इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ा होगा तो आप Future Continuous tense  को भलीभांति सीख चुके होंगे।

आइए, अब हम आपको कुछ सवाल देते हैं। आप इन सवालों को बनाएं और खुद को खुद से परखे। अगर इन सवालों को बनाने में कोई दिक्कत महसूस हो या फिर सवाल ना बने,  तो आप इस आर्टिकल को दोबारा से पढ़े और फिर से प्रयास करें।

Future-Continuous-Tense-Examples-Hindi-to-English
Future-Continuous-Tense-Examples-Hindi-to-English

Future Continuous Tense Examples Hindi to English

1. मैं खेलता रहूंगा।

2. मैं खाता रहूंगा।

3 क्या वह बैठा रहेगा?

4. क्या वह खाता रहेगा?

5. तुम नहीं पढ़ते रहोगे।

6. क्या वह नही खाता रहेगा?

7. क्या तुम नहीं रोते रहोगे?

8. वे क्यों पढ़ते रहेंगे?

9. आप उसकी प्रतीक्षा क्यों नहीं करते रहेंगे?

10. वह रोता रहेगा।

इसे भी पढ़े –

Examples of Future Continuous Tense Examples in Hindi

1. I shall be playing.

2. I shall be eating.

3. Will he be seating?

4. Will he be eating?

5. You will not be reading.

6. Will he not be eating?

7. Will you not be weeping?

8. Why will they be reading?

9. Why will you not be waiting for him

10.He will be weeping.

निष्कर्ष – Future Continuous Tense in Hindi

दोस्तो, इस आर्टिकल को हमने काफी ध्यान से बनाया है। इसमें हमने फ्यूचर कंटीन्यूअस टेंस के अंतर्गत आने वाले सभी टॉपिक्स को कवर किया है।

फिर भी कुछ पूछना हो या फिर कोई सवाल, यह सुझाव हो तो आप कमेंट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं।

इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। और ऐसी ही जनकारी भरे लेख पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे।

विडियो देखेंYouTube पर जाएँ
GK की तैयारी करेंआज से ही शुरू करें
Instagram से जुड़ें Instagram
ज्यादा जानकारी के लिएहोम पेज

Leave a Comment