AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

Name of Pet Animals in Hindi – पालतू पशुओं के नाम (हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत)

name of pet animals in hindi

पालतू जानवरों के नाम हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में ( Domastic Animals name in Hindi, English & Sanskrit)

सदियों से ही लोग कुछ जानवरों को पालते हुए आए हैं। प्राचीन समय ऐसा था जब कुछ जानवरों को पाल कर मनुष्य अपनी जरूरतों को पूरा करते थे, और हर पशु को पालकर अलग-अलग काम किया करते थे।

कोई पालतू जानवर दूध के लिए काम आता है, तो कोई पालतू जानवर रखवाली के लिए पाला जाता है। जानवरों को पालना बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है, क्योंकि यह हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पालतू जानवरों के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको आप घर में पाल सकते हैं और उनके फायदों के बारे में भी बताएंगे कि, आपको उन पालतू जानवरों से क्या-क्या फायदा मिल सकता है।

Advertisement

इसी के साथ आज हम आपको पालतू जानवरों के नाम संस्कृत में भी बताने जा रहे हैं, जिससे आपको पालतू जानवरों के बारे में संस्कृत में भी जानकारी मिल जाएगी।

तो आइए बिना देरी किए आज के इस आर्टिकल को शुरू करते हैं। अगर आप इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आर्टिकल में अंत तक बने रहिए।

पालतू पशुओं के नाम ( Name of Pet Aninal in Hindi, English & Sanskrit)

पालतू जानवर के नाम हिंदी मेंपालतू जानवर के नाम अंग्रेजी मेंपालतू जानवर के नाम संस्कृत में
गायCowधेनुः / गौः
भैंसBuffaloमहिषः
बकरीGoatअजा
भेड़Sheepमेषः / एड़का
घोड़ाHorseअश्वः / हयः
गधाDonkeyगर्दभः
ऊंटCamelक्रमेलकः
खच्चरMuleअश्वतर
सांडBullवृषभः
कुत्ताDogकुक्कुरः

पालतू जानवर के काम

अब आपको इस बारे में जानकारी देते हैं, कि यह पालतू जानवर आपके किस काम आते हैं।

गाय :- सबसे पहले हम बात करते हैं गाय की जो, सदियों से पुरानी एक पालतू जानवर है, जिसे लोग सदियों से पालते हुए आ रहे हैं। गाय का सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि वह हमें दूध देती है जिसे हम डेरी के सभी उत्पाद बना सकते हैं। गाय का नर बछड़ा बैल भी किसानों का दोस्त होता है जिसका उपयोग किसान खेत जोतने के लिए करते हैं। इसी के साथ गाय को हिंदू धर्म में माता के समान भी माना जाता है इसीलिए गाय को पूजा भी जाता है।

भैंस :- गाय की तरह भैंस को भी पालतू पशु कहा जाता है और भैंसों को पाला भी जाता है। भैंस से हमें दूध और गोबर मिलता है और डेयरी के सभी उत्पाद दूध के द्वारा ही बनाए जाते हैं।

बकरी :- बकरी को भी दूध के लिए ही पाला जाता है बकरी का दूध बहुत ही लाभदायक होता है। बकरे से मीट मिलता है।

भेड़ :- भेड़ भी एक पालतू पशु है। बहुत लंबे समय से भेड़ को पाला जाता है। भेड़ से दूध, मांस, ऊन इत्यादि प्राप्त होता है।

घोड़ा :- घोड़ा शुरू से ही मनुष्य का दोस्त रहा है। राजा महाराजाओं के समय से घोड़े का इस्तेमाल किया जाता है। प्राचीन समय से ही आवाजाही के रूप में घोड़े का प्रयोग किया जाता था। युद्ध के समय सबसे ज्यादा इस्तेमाल राजा के द्वारा घोड़े का ही किया जाता था।

गधा :- गधा सबसे मेहनती पशु में से एक होता है जो गधे का मालिक कार्य बताता है वह गधा अवश्य पूरा करता है। गधे का प्रयोग आवाजाही और सामान को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने के लिए भी किया जाता है।

ऊंट :- जैसा कि आप जानते हैं ऊंट को रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। ऊंट तेज दौड़ने में माहिर भी होता है ऊँठ का इस्तेमाल भी सामान को इधर से उधर लाने ले जाने के लिए किया जाता है। ऊंट रेगिस्तानी साधन के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

खच्चर :- शायद खच्चर को बहुत ही कम लोग जानते होंगे परंतु यह घोड़े और गधे का एक मिश्रण पशु होता है, क्योंकि यह प्रजाति घोड़े और गधे से ही प्राप्त हुई है। पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा खच्चर का इस्तेमाल किया जाता है। सामान को इधर-उधर ले जाने के लिए खच्चर का व्यापक इस्तेमाल किया जाता है।

सांड :- सांड भी एक गाय की ही नस्ल होती है सांड का शरीर भीम काय शरीर वाला प्राणी होता है।

कुत्ता :- कुत्ता सदा से ही मनुष्य का वफादार साथी रहा है। प्राचीन समय से ही घर की रखवाली के लिए कुत्ते को पाला जाता है। कुत्ता और मनुष्य आज के समय में अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं।\

आइये अब कुछ और घरेलु जानवरों के नाम जानते है – हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में

Domestic Animals Name in Hindi, English & Sanskrit

पालतू जानवर के नाम हिंदी मेंपालतू जानवर के नाम अंग्रेजी मेंपालतू जानवर के नाम संस्कृत में
गिलहरीSquirrel चिक्रोड:
रेडियरReindeerमृग:
सूअरPigवराह:
हाथीElephantगज:
कछुआTortoiseकूर्मः
चूहाRatमूषक:
खरगोशRabbitशशक:
बंदरMonkeyवानर:
बिल्लीCatमार्जार:, बिडाल:
मछलीFishमत्स्य:

आइए अब आपको इन पशुओं के उपयोग के बारे में बताते हैं।

गिलहरी:- गिलहरी का पालना घर में शुभ माना जाता है।

रेडियर :- यह हिरण की एक नस्ल होती है जो आर्कटिक क्षेत्र में पाई जाती है। इसकी पहचान होती है बड़े और लंबे सींग। यह ज्यादातर बर्फीले इलाकों में माल ढोने और आवाजाही के लिए पाले जाते हैं।

सूअर :- देखा जाए तो सूअर बहुत ही गंदी जगह में रहने वाला एक जानवर होता है। खास तौर पर इसे भारत में पाला नहीं जाता है परंतु कई देशों में सूअर को पालतू पशु की तरह रखा जाता है खासकर पश्चिमी देशों में सूअर पालन का बहुत ही ज्यादा चलन है।

हाथी :- हाथी को राजा महाराजाओं के समय से ही पाला जाता है। आज भी कुछ इलाकों में हाथी को पाला जाता है। राजा महाराजा हाथी पर सवारी किया करते थे हाथी सबसे बड़ा स्थलीय जीव माना जाता है।

कछुआ :-  कुछ लोग कछुए को शौकिया तौर पर पालते हैं हालांकि कछुए को पालने के कोई भी लाभ नहीं होते हैं।

चूहा :- कई लोगों को सफेद चूहा पालना बहुत ही अच्छा लगता है। हालांकि काले चूहे को घर में पाला नहीं जाता है परंतु यह हमारे घर के आस-पास जरूर देखे जाते हैं।

खरगोश :- खरगोश सबसे ज्यादा फुर्तीला जानवर होता है अधिकतर घरों में खरगोश को शौक के लिए ही पाला जाता है।

बंदर :- आमतौर पर मदारी लोग तमाशा दिखाने के लिए बंदर को पालते हैं। वैसे बंदर एक जंगली जानवर की गिनती में ही गिना जाता है।

बिल्ली :- कई लोग बिल्ली को पालना पसंद करते हैं बिल्ली को केवल शौकिया तौर पर ही पाला जाता है।

मछली :- कई लोग घर में शौकिया तौर पर शोकेस में मछली को पालते हैं।

जंगली जानवरों के नाम (Wild animal name in hindi)

पालतू जानवरों के साथ साथ बहुत सारे जानवर ऐसे भी होते हैं जिन्हें जंगली जानवरों की गिनती में गिना जाता है, तो आइए आपको कुछ जंगली जानवरों के नाम से भी रूबरू करवाते हैं।

जंगली जानवर के नाम हिंदी में जंगली जानवर के नाम अंग्रेजी में जंगली जानवर के नाम संस्कृत में
बारहसिंघाStageविकटश्रंग:
नीलगायblue cowगवय:
तेंदुआleopardतरक्षुः तेंदुआ
गीदड़ सियारjackalश्रृगाल:‚ गोमायुः            गीदड (सियार) /
चिंपांजीchimpanzeeमेध्य-वानर       
वनमानुषgorillaवनमनुष्‍य:
जिराफgiraffeचित्रोष्‍ट्र
गैंडाrhinocerosखड्.गी
जेब्राzebraचित्ररासभः राजीवरासभः, वनगर्दभः           
बाघtigerव्‍याघ्र:‚ द्वीपिन्
चीताcheetahतरक्षु:, चित्रक:
दरियाई घोड़ाhippopotamusजलाश्‍व:
भालूbearभल्‍लूक:
भेड़ियाwolfवृक:
कंगारूkangarooकंगारुः
हिरणdeerमृग:
लोमड़ीfoxलोमशः
शेरlionमृगेन्द्रः‚ हरिः
लकड़बग्घा  Hyenaतरक्षु

कुछ जानवर शाकाहारी होते हैं तो कुछ जानवर मांसाहारी होते हैं। क्या आप जानते हैं कौन से जानवर शाकाहारी होते हैं और कौन से जानवर मांसाहारी होते हैं। अगर नहीं तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस बात की भी जानकारी देते हैं।

मांसाहारी जानवरों के नाम – Name of Carnivorous animal in Hindi & English

  • कोमोडो ड्रैगन – Komodo dragon
  • ध्रुवीय भालू – polar bear
  • स्ट्रेंडवोल्फ़ – strandwolf
  • छिपकली – lizard
  • अनाकोंडा – anaconda
  • जगुआर – jaguar
  • शार्क – shark
  • सांप – snake
  • मगरमच्छ – crocodile
  • सियार – jackal
  • लोमड़ी – fox
  • लकड़बग्घा – hyena
  • जंगली कुत्ते – wild dogs
  • बिल्ली – cat
  • कुत्ता – dog
  • भेड़िया – wolf
  • चीता – cheetah
  • तेंदुआ – leopard
  • बाघ – Tiger
  • शेर – Lion

शाकाहारी जानवरों के नाम – Name of Herbivorous animal in Hindi & English

  • कंगारू – kangaroo
  • जिराफ – ziraffe
  • सूअर – pig  
  • जंगली भैंसा – yak
  • लंगूर – App
  • ऊंट – Camel
  • जेब्रा – Zebra
  • गधा – Donkey
  • खरगोश – Rabbit
  • बैल – Ox
  • बंदर – monkey
  • घोड़ा – horse
  • हिरण – deer
  • बकरी – goat
  • भेड़ – ship
  • भैंस – Buffalo
  • गाय – cow

 जल और थल में रहने वाले जानवर

कुछ जानवर ऐसे होते हैं जो जल में भी रहते हैं और जमीन पर भी रहते हैं। ऐसे ही जानवरों के हम आपको नाम बताने जा रहे हैं।

मेंढक
मगरमच्छ
कछुआ
बत्तख
टोड
घड़ियाल
सेलामेंडर
सांप
केंचुआ
केकड़ा
मगरमच्छ

सर्वाहारी जानवर के नाम

  • कुत्ता – dog
  • बिल्ली – cat
  • सियार – jackal
  • लोमड़ी – fox
  • भालू – bear

इसे भी पढ़े –

भारत के राजकीय जानवरों के नाम

  राज्य के नाम – जानवरों के नाम

1. पश्चिम बंगाल – फिशिंग कैट

2. उत्तर प्रदेश – दलदली हिरण

3. उत्तराखंड – कस्तूरी हिरण

4. त्रिपुरा – लंगूर

5. तेलंगना – चीतल

6. तमिलनाडु – नीलगिरी तार

7. सिक्किम – रेड पांडा

8. राजस्थान – ऊँठ

9. पंजाब – काला हिरण

10. उड़ीसा – हाथी

11. नागालैंड – मिथुन

12. मिजोरम – पहाड़ी गिब्बन

13. आंध्र प्रदेश – काला हिरण

14. अरुणाचल प्रदेश – मिथुन

15. असम – एक सींग वाला गेंडा

16. बिहार – गौर

17. छत्तीसगढ़ – जंगली भैंसा

18. गोवा – गौर

19. गुजरात – एशियाई शेर

20. हरियाणा – नीलगाय

21. हिमाचल प्रदेश – हिम तेंदुआ

22. मेघालय – चितकबरा तेंदुआ

23. मणिपुर – शंघाई

24. महाराष्ट्र – विशालकाय गिलहरी

25. मध्य प्रदेश – दलदली हिरण

26. केरल – हाथी

27. कर्नाटक – हाथी

28. झारखंड – हाथी

29. जम्मू कश्मीर – हंगुल

30. अंडमान निकोबार – डंगोग अंडमान

31. चंडीगढ़ – भारतीय नेवला

32. दिल्ली – नीलगाय

33. लक्ष्यदीप – सूटी टर्न

34. पांडुचेरी – भारतीय गिलहरी

विश्व के राष्ट्रीय जानवर – National Animals of Countries

देश का नामराष्ट्रीय जानवर का नाम
स्पेनसांड
स्कॉटलैंडगैंडा और शेर
सिंगापुरशेर
साइप्रसमोफलन भेड़
संयुक्त राज्य अमेरिकाअमेरिकी बाइसिन
श्रीलंकाशेर
वियतनामटाइगर वॉटर बफैलो ड्रैगन
रोमानियाजंगली बिल्ली (लिंक्स)
अफगानिस्तानमार्कोपोलो भेड़
अर्जेंटीनाप्यूमा
आयरलैंडआयरिश वुल्फहाउंड रेड हिरण
इंग्लैंडशेर बुलडॉग
इंडोनेशियाकोमोडो ड्रैगन
इजराइलहुप्पू
इराककोमोडो ड्रैगन
ऑस्ट्रेलियाकंगारू
कनाडाउत्तरी अमेरिकी बीवर
कोलंबियाएंडिंन कोडोर
क्यूबाक्यूबा मगरमच्छ
Domestic-Animals-Name-Hindi-English-Sanskrit
Domestic-Animals-Name-Hindi-English-Sanskrit

       देश का नाम – राष्ट्रीय जानवर का नाम

  1. रूस – यूरेशियन ब्राउन भालू
  2. म्यानमार – बाघ
  3. मेसिडोनिया – जंगली बिल्ली (लिंक्स)
  4. मेक्सिको – शर्मिला जगुआर (तेंदुए की प्रजाति)
  5. मिस्र – स्टेपी ईगल
  6. मलेशिया – मलाई टाइगर
  7. भूटान – ताकिन  (हिरण जैसा तिब्बती पशु)
  8. भारत – बाघ (बंगाल टाइगर)
  9. ब्राजील – शर्मिला जैगुआर
  10. बोलीविया – लामा
  11. बेल्जियम – शेर
  12. बुल्गारिया – शेर
  13. बांग्लादेश – बाघ बंगाल टाइगर
  14. फ्रांस – गैलिक रूस्टर
  15. फिनलैंड – भूरे भालू
  16. पोलैंड – सफेद बाज
  17. पुर्तगाल – गैलो डी बार्सेलस
  18. पाकिस्तान – मारखोर (बकरी की प्रजाति)
  19. न्यूजीलैंड – कीवी
  20. नार्वे – शेर
  21. नेपाल – गाय
  22. नीदरलैंड – शेर
  23. दक्षिण कोरिया – कोरियाई शेर
  24. दक्षिण अफ्रीका – स्प्रिंगबोक ऐंटेलोप
  25. थाईलैंड – थाई हाथी
  26. ताइवान – फॉर्मेशन ब्लैक भालू
  27. डेनमार्क – शेर
  28. जॉर्डन – ओरिक्स
  29. जिंबाब्वे – सैबल एंटीलोप
  30. जापान – तीतर
  31. जर्मनी – बाज
  32. चीन – चीनी ड्रैगन और विशालकाय पांडा
  33. चिली – ऐंडियन हुआमूल
  34. ग्रेट ब्रिटेन – शेर

निष्कर्ष – Name of pet animals in hindi

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको पालतू जानवरों के बारे में जानकारी दी है परंतु केवल पालतू जानवरों के बारे में ही नहीं बल्कि जंगली जानवरों के बारे में भी जानकारी दी है।

इसी के साथ साथ शाकाहारी, मांसाहारी, सर्वाहारी जानवरों के बारे में भी जानकारी दी है और प्रदेश के राजकीय जानवर और देश के राजकीय जानवरों के बारे में भी पूरी जानकारी दी है।

इन सब के बावजूद अगर आपको और भी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं।

उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित और अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो, हमारे ऑफिशियल वेबसाइट पेज को आप फॉलो कर सकते हैं हम आपकी पूरी सहायता करने का प्रयत्न करेंगे।

ज्यादा जानकारी पायें – होम पेज

1 thought on “Name of Pet Animals in Hindi – पालतू पशुओं के नाम (हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत)”

Leave a Comment