AYUSH ARENA

GK Quiz Competition

REET Exam kya hai 2024 – परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, योग्यता, सैलरी की जानकारी

हैलो दोस्तों, आज का आर्टिकल है REET exam kya hai.

ये आर्टिकल उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कि टीचर बनना चाहते है , REET परीक्षा के द्वारा आप राजस्थान में सरकारी शिक्षक बन सकते है |

इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं REET exam kya hai? REET exam dates and fees, REET full form, REET exam के लिए योग्यता, इस बार रीट 2023 का क्या पैटर्न होगा, क्या होगा 2 पेपर का सलेबस, क्या पहले पात्रता की तैयारी करू
या 2 पेपर की या दोनों की, रीट की तैयारी चालू कैसे करू और सैलरी after REET exam.

Advertisement

REET exam kya hai ?

ये एक कॉम्पिटीटिव एग्जाम है। इसके माध्यम से राजस्थान में तृतीय श्रेणी के टीचरों की भर्ती की जाती है। इस एग्जाम को क्लीयर करने के बाद ही आप third grade teacher (यानि जो कक्षा 8 तक के बच्चों को पढ़ाएं) बनने के लिए एलिजिबल होते हैं।

ये एग्जाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की तरफ से आयोजित होता है। वैसे तो इसे साल में एक बार कराए जाने का नियम है पर पिछले कुछ सालों में इसकी फ्रीक्वेंसी काफी कम रही है। ये एक ऑफलाइन एग्जाम होता है।

REET exam date and fees –

ये एग्जाम 23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को होगा। इसमें दो लेवल के पेपर होंगे। आप कोई एक या दोनों पेपर दे सकते हैं।

एक पेपर की फीस 550 रुपए है। दोनों पेपर देने पर 750 रुपए फीस देनी होगी। इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दे सकते हैं। इस एग्जाम के माध्यम से लगभग 20,000 भर्तियां की जाएंगी।

REET full form

REET का फुल फार्म है- Rajasthan Eligibility Exam for Teachers. इसे हिंदी में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा कहते हैं। बोलचाल की भाषा में इसे रीट या आरईईटी कहा जाता है।

REET exam के लिए योग्यता –

इसके पहले आपको ये समझना होगा कि REET exam के लेवल क्या होते हैं?

  • लेवल 1- इसे पास करके आप 5वीं तक के बच्चों को पढ़ा सकते हैं।
  • लेवल 2- इसे क्लीयर करके आप 8वीं तक के बच्चों को पढ़ा सकते हैं।

दोनों के लिए एज लिमिट 18 वर्ष से 40 वर्ष होती है। आरक्षित वर्ग को 5-10 साल छूट मिलती है।

Eligibility for level 1-

  1. कम से कम 45% नंबरों के साथ बारहवीं पास होना चाहिए।
  2. आपके पास elementary education में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए जैसे BSTC, DEd, D El.Ed
  3. Elementary education की जगह special education में दो साल का डिप्लोमा होने पर भी आप योग्य होते हैं।
  4. इस डिप्लोमा के फाइनल इयर में पढ़ रहे स्टूडेंट्स भी एलिजिबल होते हैं।
  5. आरक्षित वर्ग को नंबरों में छूट मिलती है।

नोट– जिन लोगों ने special education में डिप्लोमा किया है वो सिर्फ special education teacher की पोस्ट पर ही अप्लाई कर सकते हैं।

ये सिर्फ minimum qualifications हैं। इससे ज्यादा शैक्षिक योग्यता जैसे स्नातक किए हुए उम्मीदवार भी एलिजिबल होते हैं।

Eligibility for level 2-

  1. आपको कम से कम 45% नंबरों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।
  2. Elementary education में दो साल का डिप्लोमा जैसे D El.Ed या फिर B Ed या
  3. 50% नंबरों के साथ Higher Secondary और elementary education में चार साल का ग्रेजुएशन (B El Ed/ BSc Ed/ BA Ed)

नोट– एक वर्षीय और दो वर्षीय दोनों ही B Ed मान्य हैं। पहले B Ed एक साल का होता था। बाद में इसे दो साल का कोर्स बना दिया गया।

इस नियम को लाने की वजह ये थी कि किसी उम्मीदवार का नुकसान न हो जो पहले ही एक वर्षीय B Ed कर चुके हैं।

Elementary education के डिप्लोमा या B Ed की जगह special education में डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी एलिजिबल हैं। लेकिन लेवल 1 की तरह ऐसे उम्मीदवार सिर्फ special education teacher की पोस्ट पर ही अप्लाई कर सकते हैं।

इस बार रीट 2022 का क्या पैटर्न होगा

रीट एग्जाम 2022 में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब REET 2022 का पैटर्न इस तरह होगा।

  • REET 2022 में दो लेवल होंगे।
  • एग्जाम में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। इनके लिए 150 मिनट मिलेंगे।
  • ये objective type प्रश्न होंगे।
  • हर सही जवाब के लिए 1 नंबर मिलेगा।
  • कोई माइनस मार्किंग नहीं होगी।
  • लेवल 1 और 2 के लिए अलग पेपर होंगे।
  • इसे क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 60% नंबर लाने होंगे।
  • रीट एग्जाम का सर्टिफिकेट तीन साल के लिए वेलिड होगा।
  • अब कॉमर्स सब्जेक्ट वाले भी REET exam दे सकेंगे।

क्या होगा 2 पेपर का सलेबस

दोस्तों REET exam syllabus कुछ इस तरह होगा

Level 1 syllabus- इसमें 5 सेक्शन होंगे।

  1. Child Development and Pedagogy
  2. Language 1
  3. Language 2
    दोनों में (Hindi, English, Sindhi, Punjabi, Sanskrit, Gujarati and Urdu भाषाएं होंगी।
  4. Maths
  5. Environmental Studies

हर सेक्शन से 30-30 सवाल होंगे।

Level 2 syllabus-

इसमें पहले तीन सेक्शन सामान हैं। चौथे सेक्शन में Maths & Science और Social Science के प्रश्न होते हैं। इस बार कॉमर्स के प्रश्न भी होंगे।

आप जिस विषय के टीचर बनना चाहते हैं उसको हल करें। ये सेक्शन 60 नंबर का होता है।

क्या पहले पात्रता की तैयारी करू या 2 पेपर की या दोनों की ?

दोस्तों जैसा आपने ऊपर पढ़ा कि REET 2022 में कुछ बदलाव किए गए हैं।

पहले REET exam के बाद वेकेंसी निकलने पर योग्यतानुसार आपको जॉब मिल जाती थी। अब सुनने में आया है कि REET सिर्फ क्वालीफाइंग एग्जाम होगा।

जो लोग इसे क्वालीफाई कर लेंगे उनको जॉब के लिए अलग से एग्जाम देना होगा। इस बारे में जैसे ही कोई जानकारी आती है हम अपडेट कर देंगे।

इसलिए इस समय आपको पूरा फोकस REET की तैयारी पर रखना चाहिए। आप जिस भी लेवल का एग्जाम दे रहे हैं उसको तैयार कीजिए।

इसके साथ-साथ जनरल अवेयरनेस, लैंग्वेज और अपने सब्जेक्ट की तैयारी भी करते रहिए क्योंकि आगे यदि पेपर 2 होता भी है तो उसमें ये तीनों टॉपिक तो आपके काम आएंगे ही।

REET exam kya hai puri jankari
REET exam kya hai puri jankari

रीट की तैयारी कैसे करू ?

अब REET exam में कम समय बचा है। इसलिए आपको कमर कस लेनी चाहिए। हम आपसे कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं जिनसे आपको ये समझने में आसानी रहेगी कि रीट की तैयारी कैसे करू।

  • सबसे पहले एक टाइम टेबल बनाकर तय कर लें कि कौन सा सब्जेक्ट कितने समय में पूरा करना है।
  • अब उसे फॉलो करते हुए स्टडी शुरू करें।
  • सबसे सरल विषय पहले तैयार कर लें।
  • पिछले 5 साल के पेपर जरूर हल करें।
  • न्यूज पेपर पढ़ें ताकि आपको देश-विदेश की जानकारी रहे। भले ही ये सिलेबस में शामिल नहीं है पर आपको अपने सब्जेक्ट्स की कुछ न जानकारी मिलती रहेगी।
  • नींद और सेहत पर ध्यान दें।
  • किसी recreational काम जैसे खेलकूद, सैर, बागवानी को भी वक्त दें। इससे आपका शरीर और दिमाग तरोताजा बने रहते हैं।
  • मॉक टेस्ट देते रहें।
  • आत्मविश्वास बनाए रखें।
  • नकारात्मक लोगों और बातों से दूर रहें।

Salary after REET exam –

REET एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद यदि आप किसी सरकारी स्कूल में पढ़ाने लगते हैं तो आपकी बेसिक सैलरी 42-55 हजार के बीच होती है।

नोट – अगर आप अपनी जेनेरल नॉलेज और करंट अफेयर्स को अच्छा करना चाहते है तो हमारे टेलीग्राम चैनल से जरुर जुड़ें – Telegram

Conclusion – REET exam kya hai

दोस्तों ये था आज का आर्टिकल REET exam क्या है। उम्मीद है आपको इससे पूरी मदद मिली होगी। इससे जुड़ी कोई जानकारी लेना चाहें या सवाल हों तो कमेंट सेक्शन में बताइए।

हमें आपकी मदद करके खुशी मिलेगी। इसी तरह के आर्टिकल जो करियर, एजुकेशन और एग्जाम से रिलेटेड हों उनको पढ़ने के लिए आप हमारे होम पेज पर विजिट कर सकते हैं।

आपको उए आर्टिकल पसंद आए तो हमें सब्स्क्राइब करें और आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आप हमारे साथ यूट्यूब और
इंस्टाग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए – होमपेज पर जाएँ

Leave a Comment